{"_id":"696e7db8133e34a14b097144","slug":"a-video-of-a-fake-death-became-the-death-knell-for-a-loving-couple-chitrakoot-news-c-12-1-knp1090-1400283-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रेमी युगल का काल बन गया मौत के स्वांग वाला वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रेमी युगल का काल बन गया मौत के स्वांग वाला वीडियो
Tue, 20 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रेमी युगल की 17 फरवरी को शादी थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। किसी बात पर प्रेमी ने अपनी मौत का स्वांग रचा और उसी का वीडियो प्रेमिका को भेज दिया। इससे डरी प्रेमिका ने जान दे दी तो प्रेमी ने भी गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया।
दिलोदिमाग को झकझोर देने वाली यह अजीबोगरीब घटना बरगढ़ थाना क्षेत्र और जयपुर से जुड़ी है। बरगढ़ क्षेत्र के खोहर का मजरा गुर्दावान का पुरवा निवासी 25 वर्षीय अंकित तिवारी का बरगढ़ कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों की शादी तय कर दी गई थी। 17 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी।
परिजनों के मुताबिक जयपुर में रहकर काम कर रहे अंकित और राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ रही युवती के बीच रविवार रात करीब एक बजे फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो अंकित ने युवती को डराने के लिए फंदे पर लटकने का वीडियो बनाकर उसे भेज दिया। यह देख सदमे में आई युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे के छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर नंदनी को ऐसा करते देख अंकित ने भी फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। खोहर गांव के प्रधान रामनरेश पाल ने घटना की पुष्टि की है। उधर युवक के परिजन शव लेने जयपुर गए हैं। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।