फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A truck loaded with cement overturned on a farmer riding a bicycle, killing him.

Banda News: सीमेंट से लदा ट्रक साइकिल सवार किसान के ऊपर पलटा, मौत

Sun, 01 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with cement overturned on a farmer riding a bicycle, killing him.
फोटो- 15 मूलचंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
कालिंजर (बांदा)। मध्य प्रदेश के सतना जिले से सीमेंट लादकर बांदा जा रहा ट्रक साइकिल सवार किसान के ऊपर पलट गया। हादसे में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी रामयस कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता मूलचंद्र कुशवाहा (60) घर से रविवार को सुबह करीब सात बजे अपने खेत देखने जा रहे थे। घर से करीब 15 फीट की दूरी पर सुखना नाले के पास मध्य प्रदेश के सतना से बांदा जा रहा सीमेंट लोड ट्रक की अचानक स्टीयरिंग फेल हो जाने की वजह से बेकाबू होकर साइकिल सवार किसान के ऊपर पलट गया। हादसे में किसान की दबकर मौत हो गई।

हादसा होते देख परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर नरैनी सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी, इंस्पेक्टर सुखराम सिंह, एसआई रामरक्षा पटेल पहुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा कराया, तब जाकर किसान का शव निकाला जा सका। किसान के छह पुत्र चार पुत्रियां हैं। घर में पत्नी रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि ट्रक पलटने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो- 15 मूलचंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो।

फोटो- 15 मूलचंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed