फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A truck loaded with ballast hits a laborer, he dies

Chitrakoot News: गिट्टी लदे ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत

Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with ballast hits a laborer, he dies
चित्रकूट। हाईवे पर साधन का इंतजार कर रहे युवक को गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोडक़र भाग गया।
विज्ञापन

बांदा जिले के अमवां बिसंडा निवासी मुन्नालाल यादव ने बताया कि उनका बेटा अमित यादव (24) तीन दिन पहले ननिहाल गोंडा गांव आया था। शुक्रवार की शाम को वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भरतकूप तिराहे के पास गांव जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। तभी बांदा की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे मातम छा गया। अमित इकलौता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed