{"_id":"6743aa2488b42766dd0d6054","slug":"a-teacher-returning-from-tuition-was-hit-by-a-car-and-died-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111281-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्यूशन से लाैट रही शिक्षिका को कार ने मारी टक्कर, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्यूशन से लाैट रही शिक्षिका को कार ने मारी टक्कर, माैत
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर गांव के पास सड़क पार करते समय शिक्षिका को कार ने रौंद दिया। इससे मौत हो गई।
कछारपुरवा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी अंजना गुप्ता (45) कालूपुर पाही गांव में ट्यूशन पढ़ाने गई थीं। वहां से ई-रिक्शा से लौट रही थी। रिक्शे से उतरकर वह घर जाने के लिए झांसी-मिर्जापुर हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से तेज गति से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार के अगले हिस्से में कुछ देर फंसी रही, फिर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। उधर, कार लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पति कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। शिक्षिका प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाने में सहयोग करती थीं। महिला की माैत से परिजन बेहाल हैं। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।