{"_id":"6a8f2c0c2cbae2f4530dcf02","slug":"a-state-of-the-art-three-unit-fire-station-will-be-built-in-karvi-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135499-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कर्वी में बनेगा अत्याधुनिक तीन इकाई वाला फायर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कर्वी में बनेगा अत्याधुनिक तीन इकाई वाला फायर स्टेशन
Wed, 26 Aug 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
जनपद मुख्यालय कर्वी में अब जर्जर फायर स्टेशन की जगह तीन इकाई का अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनेगा। इसका आकलन तैयार कर शासन को भेजा गया है, जिसकी प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
कर्वी बुंदेलखंड का एक घना व्यावसायिक केंद्र है, जहां कपड़ा और सराफा बाजार हैं। यहां ट्रांसपोर्ट नगर और सैकड़ों गोदाम भी मौजूद हैं, जिससे आग का खतरा अधिक रहता है। गर्मियों में मानिकपुर, राजापुर और बरगढ़ के खेतों में आगजनी की घटनाएं आम हैं।
इन स्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने कर्वी में नया फायर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। नया स्टेशन बनने से कर्वी और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दमकल गाड़ियां बिना देरी के पहुंच सकेंगी। यह लाखों लोगों के जीवन और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
नए फायर स्टेशन से घटनास्थल पर दमकल पहुंचने का समय 30 मिनट से घटकर पांच से सात मिनट हो जाएगा। इसमें चार दमकल वाहन, दो पानी के टैंकर, एक फोम दमकल वाहन और एक हाइड्रोलिक मंच रहेगा। यानी एक साथ कर्वी शहर, ग्रामीण क्षेत्र और हाईवे पर आग लगने पर भी टीम तैयार रहेगी।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। यह स्टेशन जनपद के बाशिंदों को जीवन और रोजगार सुरक्षा की गारंटी देगा।