{"_id":"66ec764d97a3d7c670035cf4","slug":"a-seven-year-old-child-died-after-drowning-in-a-roadside-pit-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109651-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
पहाड़ी। देवल गांव में सड़क किनारे हुए गड्ढे में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा साइकिल के टायर को गड्ढे से निकाल रहा था। उसी दौरान वह गिर गया।
देवल गांव निवासी उमेश ने बताया कि उसका पुत्र बुधवार की शाम को गांव से 100 मीटर दूर साइकिल के टायर से खेल रहा था। टायर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। उसे निकालने के प्रयास में पुत्र लवदीप (7) वर्ष उसमें गिर गया, जिससे वह डूब गया। वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने उसे डूबते देखा तो इसकी जानकारी घर पर आकर दी।
जब तक लवदीप का निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष रीता सिंह बताया कि बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।