{"_id":"6aff35d187a69ae4bf060e5d","slug":"a-mini-stadium-will-be-built-in-umri-at-a-cost-of-10-crore-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-139074-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उमरी में बनेगा 10 करोड़ से मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उमरी में बनेगा 10 करोड़ से मिनी स्टेडियम
विज्ञापन
- जमीन चिन्हित, शासन को भेजा प्रस्ताव
-युवाओं को मिलेगा अपना मैदान, ट्रैक, पवेलियन अन्य आधुनिक सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के उमरी गांव में अब खिलाड़ियों का सपना पूरा होने जा रहा है। यहां करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
मानिकपुर तहसील क्षेत्र में अभी एक भी स्टेडियम नहीं है। गांवों के युवा आज भी खेतों, खलिहानों और कच्चे मैदानों में दौड़ लगाकर, कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलकर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। अच्छे मैदान, कोच और संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं। कई युवा जिला और राज्य स्तर तक पहुंचने का सपना लिए ही मैदान छोड़ देते हैं। अब मिनी स्टेडियम से इन युवाओं को नई उम्मीद मिलेगी।
-- -- -- -- --
स्टेडियम में ये रहेंगी सुविधाएं
स्टेडियम में 400 मीटर ट्रैक, पवेलियन, दर्शक दीर्घा, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां सुबह-शाम अभ्यास के साथ ही ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हो सकेगा। युवा सुंदर यादव का कहना है कि स्टेडियम बनने से उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गांव में ही अभ्यास और बेहतर माहौल मिलेगा तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- -- -- -
प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।- रामानुज यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी।

बोले जिम्मेदार