{"_id":"699608bf19650e1ce505c7d4","slug":"a-grand-tourist-facility-centre-will-be-built-at-a-cost-of-rs-1756-crore-with-facilities-for-foreign-tourists-as-well-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-127213-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 17.56 करोड़ से बनेगा भव्य पर्यटक सुविधा केंद्र, विदेशी पर्यटकों के लिए भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 17.56 करोड़ से बनेगा भव्य पर्यटक सुविधा केंद्र, विदेशी पर्यटकों के लिए भी सुविधा
Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18सीकेटीपी 08 सोनेपुर गांव में बन रहा पर्यटन सुविधा केंद्र। संवाद
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पर्यटन को बढ़ावा देने को सोनेपुर के पास एक पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पर 17.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से 70 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। यह केंद्र न केवल प्रदेश बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए ठहरने की बेहतर सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।
यह पर्यटक सुविधा केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें 200 बेड की क्षमता होगी, साथ ही चार वीआईपी गेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा, एक मल्टीपर्पज हॉल, सत्संग हॉल, डायनिंग हॉल, चार दुकानें, रसोई घर, पार्किंग की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गार्ड रूम का निर्माण भी शामिल है। चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जाएगा।
सत्संग हॉल में पर्यटकों को धार्मिक आयोजनों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आसपास के क्षेत्रों में होटल, चाय की दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलकर लोग अपनी आजीविका कमा सकेंगे। साथ ही, पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वाहन चालकों के रोजगार में भी वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- --
जमीन चिह्नित होने में देरी से शुरू हुआ निर्माण
कई महीनों तक जमीन के चयन में हुई देरी के बाद, 22 नवंबर 2025 को सोनेपुर जिला अस्पताल के पास कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को जमीन उपलब्ध हुई। बाद में मिट्टी परीक्षण और सर्वे का कार्य शुरू किया गया। डिजाइन को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। करीब डेढ़ माह में नींव स्तर का काफी काम पूरा हो चुका है। परियोजना के फरवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
-- -- --
बोले जिम्मेदार
धर्मनगरी में कई प्रदेशों के अलावा विदेशों के भी पर्यटक आते हैं। इनके ठहरने के लिए कोई पर्यटक सुविधा केंद्र नहीं था। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही बजट जारी हुआ और निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया। निर्माण होने के बाद आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। -आरके रावत, संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग।