फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A girl sitting outside her house was crushed by an Innova car and died

Chitrakoot News: घर के बाहर बैठी बालिका को इनोवा ने रौंदा, मौत

Wed, 26 Feb 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A girl sitting outside her house was crushed by an Innova car and died
अर्चना - फोटो : संवाद
चित्रकूट। थाना रैपुरा क्षेत्र के बरहट में घर के बाहर बैठी 10 साल की बच्ची को इनोवा ने रौंद दिया। इसके बाद इनोवा पलट गई। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। इनोवा सवार श्रद्धालु चुटहिल हो गए हैं। पुलिस ने इनोबा चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बरहट निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटी अर्चना बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे घर के बाहर बैठी थी। तभी राजापुर की ओर से आई बेकाबू इनोवा घर के बाहर बैठी बच्ची को रौंदते हुए बरामदे से टकरा गई ई। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। कार पलटने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जेसीबी से सीधा कराकर थाने ले गई। पिता ने बताया कि बेटी गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी। दो बेटी आरती, प्रियांशी व एक पुत्र शिवांश हैं। मां सरोज देवी बेटी की मौत से बेहाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि शायद चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। प्रमोद की तहरीर पर तेलंगाना के इनोवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार सवार तेलंगाना के श्रद्धालुओं को अन्य वाहन से जाने के लिए कहा गया है। बालिका का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed