{"_id":"61150ea78ebc3ef39754dd4b","slug":"a-dent-in-the-teacher-s-house-theft-of-five-and-a-half-lakhs-chitrakoot-news-knp645738675","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर में लगाई सेंध, साढ़े पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के घर में लगाई सेंध, साढ़े पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो-6- भौंरी गांव में पक्के घर में सेंध लगाकर हुई चोरी की जानकारी करते दरोगा। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
भाैंरी (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी कस्बे में बुधवार की रात एक शिक्षक के पक्के मकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए, जिसमें पांच लाख से अधिक के जेवर और 50 हजार रुपये रखे थे।। घटना के समय परिजन सो रहे थे। सुबह होने पर जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। खेत में खाली बक्सा पाया गया।
भाैंरी कस्बा के कृषक इंटर कालेज के शिक्षक विभव त्रिपाठी भंौरी कस्बे में रहते हैं। उनके मकान की दीवार में चोर बुधवार की रात सेंध लगाकर घुस गये। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोर बक्से को खेत में ले गये। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच लाख के जेवर और 50 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर सीओ मऊ शिवप्रकाश और रैपुरा थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम को गांव के बाहर खेत में खाली बक्सा मिला। संभावना जताई गई कि चोर बक्से का समान निकालकर फेंक गए। शिक्षक ने बताया कि उसकी पुत्री मायके से आयी थी। उसके जेवर भी रखे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि क स्बा सहित अन्य गांवों में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। रात में पुलिस की गश्त गांवों में भी कराई जाए।