फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डकैतों के डर से जकड़ी आस्था

डकैतों के डर से जकड़ी आस्था

Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। मरवरिया पहाड़ के बीच स्थित आनंदी माता मंदिर का दरबार नवरात्र के दिनों में भी भक्तों से खाली है। प्राचीन मंदिर में जहा श्रद्धालुओं का सैलाब होना चाहिए, वहां दुर्गम रास्ते, घना जंगल और डकैतों का खौफ सता रहा है। भक्त मंदिर जाने से कतराते हैं। भक्त कहते हैं कि मंदिर के प्रति आस्था है। वहां अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन डकैतों के क्षेत्र में जाकर कौन जान जोखिम में डाले।
विज्ञापन

पहाड़ के बीच बना यह मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। मरवरिया पहाड़ पर होने के कारण मंदिर मरवरिया बाई के नाम से भी प्रसिद्ध है। मंदिर के पुजारी चंद्रमादासजी महराज बताते हैं कि वह 18 साल से मंदिर की सेवा कर रहे है। मंदिर ऊंचे पहाड़ों से घिरा है और चारों तरफ घना जंगल है। जंगल में पांच किलोमीटर पैदल चलने के बाद 300 सीढ़ियां चढ़कर माता का दरबार है। मान्यता और अटूट आस्था के बाद भी श्रद्धालु मंदिर आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

पुजारी के अनुसार मंदिर से लगे 30 गांव के लोग माता के दरबार में दर्शन करने आते हैं, लेकिन आने वाले लोगों में सिर्फ किसान और लकड़ी काटने वाले ही होते हैं। जंगली और डकैतों का क्षेत्र होने के कारण संपन्न लोग पांच किलोमीटर दायरे में भी नहीं आते हैं। उन्होंने बताया कि मेले और भंडारे के समय प्रशासन से सुरक्षा की मांग की जाती है, लेकिन वह भी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मंदिर की मान्यता
मंदिर के सबसे नजदीक के गांव पुराना मानिकपुर के बुजुर्ग भोला प्रसाद पांडेय, बेनी प्रसाद बताते हैं कि माता का मंदिर पहले पहाड़ के ऊपर बसा था। मान्यता है कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं पहाड़ नहीं चढ़ पाती थीं तो उन्होंने माता से कहा कि थोड़ा नीचे दरबार होता तो मां की सेवा कर पाते। महिलाओं की फरियाद पर मां ने कहा कि कल नीचे आ जाएंगे। वापस जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना। माता पहाड़ से नीचे उतर रही थीं, तभी महिला ने पीछे देख लिया और मां आनंदी ने सिर नीचे कर लिया और उल्टी होकर बिराजमान हो गईं।

भक्त प्यासा ही तड़प जाए
मंदिर के पांच किलोमीटर दायरे में सिर्फ जंगल है। कंकरीला और पथरीला पगडंडी का रास्ता है। जंगल घना होनेे के कारण धूप रहते ही अंधेरा होने लगता है। तीन किलोमीटर दायरे में सिर्फ मंदिर की सीढ़ियों के पास एक कुंआ, एक हैंडपंप है। अमर नाथ तिवारी का कहना है कि कुंआ कीचड़ से पटा है और हैंडपंप से पानी ही नहीं आता है। ऐसे में मंदिर जाने वाले प्यासे ही तड़प जाएं।


इसलिए बना डकैतों का गढ़
पूरे क्षेत्र में रास्ता, बिजली, पेयजल, सुरक्षा किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है ऊंचे पहाड़ों से डकैत दूर तक की गतिविधियां देख लेते है। घने जंगल में छिप जाते हैं। पास के गांव से उन्हें भोजन सामग्री की व्यवस्था हो जाती है। छिपने की पर्याप्त जगह है। इसलिए ही मरवरिया पहाड़ डकैतों का गढ़ बना है। लोग जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed