फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   यमुना में मत्स्य आखेट की नीलामी हुई

यमुना में मत्स्य आखेट की नीलामी हुई

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पंचायत कार्यालय में शनिवार को यमुना नदी में मत्स्य आखेट और मृत पशुओं के हड्डी, चमड़ा एकत्र करने के लिए नीलामी हुई। नीलामी कार्यक्रम कर्वी तहसीलदार बीडी गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। मत्स्य आखेट की नीलामी के जरिये जिला पंचायत को 50 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिवनारायण तिवारी ने बताया यमुना नदी के लाट संख्या एक से लेकर छह तक के क्षेत्र के पट्टे की नीलामी हुई है। इसमें राजापुर क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी में मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए क्षेत्रों का आवंटन किया गया। इस नीलामी में जिला पंचायत को 56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके उपरांत जिले में हड्डी और चमड़े एकत्र करने के लिए नीलामी से सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी प्रक्रिया बोली के आधार पर हुई है। अधिक बोली लगाने वाले को ही आवंटन किया गया है। इस मौके पर अधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed