फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मानक को मुंह चिढ़ा रही शहर की होर्डिंग

मानक को मुंह चिढ़ा रही शहर की होर्डिंग

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के सभी चौराहों पर लगी होर्डिंगें नगर पालिका के नियमों को मुंह चिढ़ा रही है। गंभीर होने के बजाय नगर पालिका के अधिकारी राजस्व वसूली से बेपरवाह होकर विभाग को बदहाल कर रहे है। चुनावी मौसम के चलते नगर पालिका प्रशासन भी इन अवैध होर्डिंगों पर कोई कार्रवाई करने से गुरेज कर रहा है। वहीं नगर पालिका में कार्रवाई का बाइलाज खुद जर्जर हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारी इसमें बदलाव की बात कहकर अपनी विवशता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में पटेल तिराहा, ट्रैफिक चौराहा, पुरानी कोतवाली तिराहा, स्टेशन रोड, बेड़ी पुलिया, यूनियन बैंक तिराहे पर हर तरफ अवैध होर्डिंगों की बाढ़ सी आ गई है। सोनेलाल पटेल पार्क तो पूरी तरह से होर्डिंगों से पट गया है। ट्रैफिक चौराहे पर सबसे अधिक लगभग दो दर्जन होर्डिंगे लगी हुई हैं। इसके अलावा पुरानी कोतवाली तिराहा, यूनियन बैंक तिराहा, स्टेशन रोड पर भी होर्डिंगों की भरमार है। सबसे खास बात तो यह की नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसी ग्रामीण बैंक की दो होर्डिंगों के अलावा एक भी होर्डिंग के लिए परमीशन नहीं ली गई है। नगर पालिका की ओर से कार्रवाई में अरुचि के चलते होर्डिंगें बेधड़क लगती जा रही हैं।
विज्ञापन


इनसेट -------------------
नगर पालिका बाइलाज के अनुसार होर्डिंग के रेट
साइज दर
2 गुणे 2 से कम 10 रुपए वार्षिक
2 गुणे 2 से अधिक 15 रुपए वार्षिक
4 गुणे 4 से अधिक 20 रुपए वार्षिक
8 गुणे 8 से अधिक 50 रुपए वार्षिक
10 गुणे 10 तक 60 रुपए वार्षिक
इससे अधिक प्रति वर्ग मीटर पर एक रुपया की दर से

इनसेट ----कोट--------------
होर्डिंगों के मामले में नगरपालिका का बाइलाज बाबा आदम के जमाने का है। एक तो इसका रेट काफी कम है दूसरे नियमों के उल्लंघन पर कड़े दंड का प्राविधान नहीं है इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बार की बैठक में बाइलाज के संशोधन के लिए रखेंगे फिलहाल अभी आदर्श आचार संहिता से पहले होर्डिंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालचंद सरोज अधिशासी अधिकारी नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed