{"_id":"42-154597","slug":"Chitrakoot-154597-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन
Chitrakoot
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बकाया भुगतान को लेकर आशा बहुओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। आशा बहुआें ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मानदेय के भुगतान की मांग की। इनका कहना था कि कई बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी उनका लंबित मानदेय नहीं दिया जा रहा।
आाशा कार्यकर्त्री वेलफेयर एशोसिएसन की जिलाध्यक्ष वंदना पांडे के नेतृत्व में आशा बहुओं ने पुराने महिला अस्पताल से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस भी निकाला और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने आशाओं के बकाए मानदेय का जल्द से जल्द भुगतान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी। रैली निकालने के मौके पर कमलेश सिंह, जमुना सिंह, रेनू पांडे, मालती, मंजू, आशा, विमला, माला, सुनीता, सुमन, रानी, सीमा, कलपतिया, संतरा देवी, रीना देवी, मंटो, रेशमा देवी, अनीता, गोमती, बुधिया, रानी, निर्मला तिवारी बबिता, ललिता आदि आशाओं ने हिस्सा लिया।