{"_id":"42-154596","slug":"Chitrakoot-154596-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो बाइकों सहित एक गिरफ्तार, एक भागा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो बाइकों सहित एक गिरफ्तार, एक भागा
Chitrakoot
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। पुलिस ने दो चोरी की बाइकों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस संबंध में बताया गया है कि ये बाइकें कर्वी में मिश्रा कांप्लेक्स के सामने से चोरी गई थीं। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
गुरुवार की शाम एसएसआई हरिशरण सिंह खप्टिहा गांव में दुर्गापूजा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जांच में गए थे। इसी बीच किसी ने उनको बताया कि गांव में एक व्यक्ति रामू उर्फ शशि कुमार पुत्र राजकुमार द्विवेदी के पास एक बिना कागजात की मोटरसाइकिल है। इस पर उन्होंने रामू को पकड़कर बाइक के कागजात के बारे में पूछा तो वह कागज न दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने खोहियन पुरवा के ब्रह्मदेव से यह मोटरसाइकिल खरीदी है और यह चोरी की है। इस पर पुलिस ने खोहियनपुरवा में ब्रह्मदेव के घर पर दबिश दी तो वहां भी एक मोटरसाइकिल बरामद हुई लेकिन ब्रहमदेव मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने रामू को जेल भेज दिया। ब्रह्मदेव की तलाश की जा रही है।