{"_id":"42-154595","slug":"Chitrakoot-154595-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्गों के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्गों के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Chitrakoot
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड किसान विकास समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रुखमा खुर्द न्याय पंचायत की बदहाल सड़कों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से इलाके के आठ मार्गों को दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है।
समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में बताया है कि रुखमा खुर्द 60 मजरों वाली न्याय पंचायत है और इसमें लगभग 40 हजार की आबादी है। इसके ज्यादातर रास्ते खस्ताहाल हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बताया कि बंधिन मजरा मड़ैयन लोहिया ग्राम घोषित होने के बाद भी संपर्क मार्ग से अछूता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने रुखमा खुर्द- कर्का पड़रिया-बारामाफी- मानिकपुर संपर्क मार्ग, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपुर से नौबस्ता मजरा रुखमा बुजुर्ग तक संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार, हवाई पट्टी से पूर्व माध्यमिक विद्यालय ददरी माफी तक संपर्क मार्ग के नवीनीकरण, बेलौहन पुरवा से पचपेढ़ा होते हुए सपहा तक संपर्क मार्ग, साधन सहकारी समिति से नई दुनिया तक संपर्क मार्ग और प्राथमिक विद्यालय नयापुरवा से पल्हरिया तक संपर्क मार्ग बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। इस मौके पर महावीर प्रसाद, लवलेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, गोपाल कृष्ण, हनुमान प्रसाद, पुष्पेंद्र पटेल, भरत आदि मौजूद रहे।