फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बकरीद के लिए बारह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

बकरीद के लिए बारह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। 16 अक्तूबर को होने वाले ईदज्जुहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने 12 सेक्टर बनाकर इनमें मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। कर्वी में एसडीएम कर्वी, तरौहां में तहसीलदार कर्वी, सीतापुर में खंड विकास अधिकारी, रौली कल्याणपुर, गोंडा, करारी में नायब तहसीलदार रामगोपाल वर्मा, गढ़वारा, बूढ़ा सेमरवार में खंड विकास अधिकारी रामनगर, सरधुवा में खंड विकास अधिकारी पहाड़ी, साईंपुर में नायब तहसीलदार सुंदरलाल, मानिकपुर, सरैंया में एसडीएम मानिकपुर, रैपुरा, भौंरी में खंड विकास अधिकारी मानिकपुर, मऊ, खंडेहा में उप जिला मजिस्ट्रेट मऊ, राजापुर में तहसीलदार मऊ और बरगढ़ में खंड विकास अधिकारी मऊ की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों से कहा है कि बकरीद में बकरों की कुर्बानी आदि का कार्यक्रम लगातार तीन दिन तक चलता रहता है, इसलिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि कुर्बानी का कार्यक्रम खुले स्थान पर न हो और न मांस के टुकड़े इधर उधर फेंके जाएं। विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए कि कोई भी घटना सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को प्रभावित न कर पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed