{"_id":"42-154509","slug":"Chitrakoot-154509-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने बिजली अनियमितता पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने बिजली अनियमितता पर दिया धरना
Chitrakoot
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गुुरुवार को पटेल तिराहे में धरना देकर बिजली की अनियमितता पर आक्रोश जताया। बाद में किसानों ने एक्सईएन सुनील चंद्र को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने कहा कि जिले में बिजली विभाग में कई तरह की अनियमितताएं हैं। किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहे और उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में 16 सितंबर और 1 अक्तूबर को क्रमश: अधिशासी अभियंता और एसडीएम मऊ को ज्ञापन दिए गए पर कोई फायदा नहीं हो सका। बाद में एक्सईएन को इन लोगों ने ज्ञापन दिया, जिसमें प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने, लो वोल्टेज और पावर कटआफ से निजात, मऊ में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, फ्री कनेक्शनों का लक्ष्य बिना किसी भ्रष्टाचार के पूरा किए जाने, जर्जर तार और खंभों को लगाने, बिजली बिलों में अनियमितता दूर करने की मांगें शामिल हैं। इस मौके पर राजकिशोर सिंह पटेल, कृष्ण कुमार गौतम, ब्रजेश शुक्ल, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भाकियू के आकाश कोल ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर कोल आदिवासियों के लिए सरकारी योजनाएं क्रियान्वित करने की मांग की है। उनका कहना है कि कोल लोगों पर अक्सर हरे जंगल काटने का आरोप लगता है, जबकि यह सचाई नहीं है।