{"_id":"42-154507","slug":"Chitrakoot-154507-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में नवरात्र की धूम, आनंदी माता परिसर में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में नवरात्र की धूम, आनंदी माता परिसर में उमड़े भक्त
Chitrakoot
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। कसबे में नवरात्र की धूम है। मां आनंदी माता परिसर में प्राचीन मंदिरों को तो सजाया गया है, साथ ही लगभग 20 जगहों पर प्रतिमाओं की भी स्थापना की गई है।
कसबे के मां आनंदी माता परिसर में नवरात्र के समय श्रद्धालुओं का तांता लगा है। कसबे के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। परिसर के अंदर गायत्री माता मंदिर, दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर और भोलेनाथ का मंदिर है। ग्रामीणों के अनुसार, गायत्री माता मंदिर में मां की प्राचीन मूर्ति है। बताया जाता है कि प्रतिमा की स्थापना स्व. करैला बाबा माली ने की थी। प्रतिमा शिवलहा तालाब से मिली थी। पहले इसको पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित किया गया था और बाद में इस स्थान ने मंदिर का स्वरूप ले लिया। रामलाल, मोतीलाल, कामता, रामू, रेवती, बहोरी, बिन्नू, आनंद, र ाजेश, लल्लू आदि लोग यहां पर पूजा अर्चना और देवी श्रंगार का काम देखते हैं। नवरात्र में यहां मेला जैसा लगता है। इसके अलावा कसबे में जगह जगह देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। इंटर कालेज रोड, पेट्रोल पंप के पास, बंबुरी रोड, गल्ला मंडी रोड, मवई रोड, बाजार रोड, पुराने इंटर कालेज के पास, सोनार गली और यमुना रोड आदि स्थानों पर सजी प्रतिमाओं को देखने दर्शनार्थियों का तांता लगा है।