{"_id":"42-154495","slug":"Chitrakoot-154495-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामघाट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामघाट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
Chitrakoot
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर (चित्रकूट)। तीर्थक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चौकस करने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने शुरू किए हैं। गुरुवार को यहां पर तीन कैमरे लगवाए गए। सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आएदिन होने वाली छिनैती की घटनाओं से बचने के लिए इन कैमरों को लगाया गया है। साथ ही बताया कि अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन