{"_id":"42-153676","slug":"Chitrakoot-153676-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, वाटरप्रूफ पंडालों में सजेगी दुर्गा प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, वाटरप्रूफ पंडालों में सजेगी दुर्गा प्रतिमा
Chitrakoot
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र में होने वाली दुर्गा पूजा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दुर्गापूजा समितियों के लोग पंडाल सजाने में पूरे जतन से लगे हुए हैं लेकिन बरसात की वजह से दिक्कत हो रही है। कर्वी शहर में लगभग एक दर्जन जगहों पर दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पानी बरसने के चलते भक्त वाटरप्रूफ मंडप तैयार करने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक लगभग साढ़े चार सौ स्थानों में पूरे जिले में देवी की स्थापना की जाएगी।
मां भगवती दुर्गोत्सव सेवा समिति के द्वारा सिविल लाइन में दुर्गा प्रतिमा के मंच बनाने की तैयारी में लगे समिति के व्यवस्थापक विश्वास पांडे और अमित गुप्ता ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा का हर दिन एक नए रूप में शृंगार होता है। कर्वी में पुरानी बाजार, शत्रुघनपुरी, काली देवी मंदिर, शंकर बाजार में तीन स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होनी है। लगातार तीन दिनों से बारिश केचलते मंडप बनाने के कामों में बाधा पहुंच रही है। पांडे ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा में पूजन और हवन के साथ ही नवरात्र के पहले दिन प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। जिले में मानिकपुर, सरैंया व कर्वी में कलाकार मूर्तियों के रंग रोगन के साथ ही उसकी अंतिम साज सज्जा करने में जुटे हुए हैं। मानिकपुर, मऊ, राजापुर, पहाड़ी, रामनगर, भौंरी, सरैंया, ऐंचवारा, शिवरामपुर व भरतकूप में भी दुर्गा भक्त पंडाल सजाने में जुटे गए हैं।