फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   अभी तो आरके ने आवेदन ही नहीं किया- नसीमुद्दीन

अभी तो आरके ने आवेदन ही नहीं किया- नसीमुद्दीन

Sun, 18 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sun, 18 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा सांसद आरके सिंह पटेल का अभी तक पार्टी और टिकट के लिए आवेदन नहीं मिला है। अगर मिला तो उस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आलाकमान को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को आए बसपा के वरिष्ठ नेता ने सांसद से मुलाकात की बात को यह कहकर टालने की कोशिश की कि वह हमारे मित्र हैं और मेलमिलाप तो होता ही रहता है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। गुंडे, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। अराजकता इस कदर है कि बांदा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी तक से लूटपाट हो गई। फिरौती और खनन के नाम पर लूट मची है। मायावती इन सब बातों पर दो बार राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं, जिनमें अखिलेश सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव, आजम खान और शिवपाल यादव हैं। मुलायम ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुछ ही जगहों पर लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, जिनमें बांदा-चित्रकूट भी है। उन्होंने सपा को क्षेत्रीय और बसपा को राष्ट्रीय पार्टी होने की बात के साथ कहा कि यह राज्यसभा में तीसरे नंबर की पार्टी है और इसके मप्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में भी प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री लोकायुक्त से बसपाइयों की जांच की धमकी देते रहते हैं पर सीएम के पूरे परिवार की सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने हाईवे की बदहाल स्थिति पर कहा कि इसके लिए बसपा शासनकाल में ही धन स्वीकृत हो चुका था पर केंद्र का पैसा होने और प्रदेश की कार्यदायी संस्था होने की वजह से दिक्कत आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed