{"_id":"42-133648","slug":"Chitrakoot-133648-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिताजी ने कहा था, बेटा मुलायम का साथ न छोड़ना-अनुज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिताजी ने कहा था, बेटा मुलायम का साथ न छोड़ना-अनुज
Chitrakoot
Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव को याद कर कई बार सपाइयों की आंखें भर आईं। सबने राजबहादुर को जमीनी नेता बताया और कहा कि उनके चले जाने से हुई क्षति की भरपाई मुश्किल है। उनके पुत्र अनुज यादव ने कहा कि पिताजी ने अंतिम सांस लेते समय कहा था कि बेटा मुलायम सिंह यादव का साथ मत छोड़ना।
शोकसभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष भइयालाल द्विवेदी ने की। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि राजबहादुर सिंह जैसे संघर्षशील और जमीनी नेता को खोकर आज हम अपने आप को कमजोर महसूस कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने याद किया कि उनको राजनीति में लाने वाले राजबहादुर ही थे। जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खां ने कहा कि सपा को जिले में बहुत बड़ी क्षति हुई है। आमिर फारुकी, अरशद खां ने बताया कि वह युवाओं का हमेशा मार्गदर्शन किया करते थे। मनोज यादव ने कहा कि राजबहादुर ने ही जिले में सपा की नींव रखी थी। राजबहादुर के पुत्र अनुज ने बताया कि राजबहादुर ने अंतिम सांस लेते समय कहा था कि बेटा मुलायम का हाथ न छोड़ना। सीतापुर निवासी राधेश्याम ने कहा कि वह राजनीति में हमेशा युवाओं और किशोरों को जुड़ने की प्रेरणा देते थे। बैठक का संचालन पार्टी के जिला सचिव नरेंद्र गुप्ता ने किया। माता प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश यादव, लल्लू मोदनवाल, जागेश्वर यादव, राजू निषाद, आशू द्विवेदी, गया प्रसाद सविता, अफजल अली आदि तमाम सपाइयों ने भी दिवंगत जिलाध्यक्ष को याद किया।
उधर, मिर्जापुर सांसद बालकुमार पटेल ने अपने शोक संदेश में राजबहादुर सिंह यादव को कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और मृदुभाषी लोकप्रिय नेता बताया। बुंदेली सेना के िजलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि वह जीरो से उठकर हीरो बने। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, हेमंत प्रताप सिंह, आनंद सिंह पटेल, रघुनाथ जायसवाल, चंद्रप्रकाश खरे, तीरथ तिवारी, दिनेश पटेल आदि भाजपाइयों ने भी सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव को याद किया।
विज्ञापन
इनसेट -------------------
शिक्षकों ने शोक जताया
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई (अखिलेश) के कार्यालय में हुई शोकसभा में सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे, लवलेश सिंह, लवकुश द्विवेदी, अतुल द्विवेदी, उमाशंकर, विजय पांडे, जयप्रकाश मिश्रा आदि ने कहा कि राजबहादुर शिक्षकों के हितैषी थे।