फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दो सचिव निलंबित, कई प्रधानों की जांच जारी

दो सचिव निलंबित, कई प्रधानों की जांच जारी

Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मनरेगा और राज्य वित्त, तेरहवें वित्त की धनराशि से कराए गए कामों में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कई प्रधानों के अधिकार सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी डा. हरिसहाय ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भुइहरी माफी विकास खंड पहाड़ी में ग्राम पंचायत अधिकारी संजय विश्वकर्मा और संदीप कुमार सिंह को वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया है। इनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने यहां त्रिसदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है। इसी तरह रामनगर ब्लाक के कटैयाखादर और अतरसुई में मनरेगा के तहत वित्तीय अनियमितता के दोषी ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी ने नोटिस जारी की है। डीपीआरओ ने बताया कि यहां भी सदस्यों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। कर्वी ब्लाक के मऊ ब और रौली कल्याणपुर में विद्यालय निर्माण में अनियमितता के लिए वहां के प्रधानों को नोटिसें दी गई हैं। मानिकपुर में ग्राम प्रधान भौरी को भी वित्तीय अनियमितता का दोषी पाकर नोटिस दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्योहरा, बछरन, औदहा, मछरिहा के ग्राम प्रधानों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच में जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों की जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed