{"_id":"42-133377","slug":"Chitrakoot-133377-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान बोले, आश्वासन के बाद भी साथी को प्रताड़ित किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान बोले, आश्वासन के बाद भी साथी को प्रताड़ित किया जा रहा
Chitrakoot
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनगर ब्लाक के सिरावल माफी गांव में विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में विवेचक बदलने की मांग को लेकर प्रधानों ने एसपी से मुलाकात की। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव व प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में प्रधानों ने कहा कि विवेचक न बदलने की दशा में अनशन किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक से शुक्ला ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसमें कोई सत्यता नहीं है केवल गांव की रंजिश के चलते प्रधान के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उन्होंनेे बताया कि इस संबंध में प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल पिछले हफ्ते एसपी से मिला था और उन्होंनेे मामले को न्यायोचित ढंग से हल कराने का आश्वासन भी दिया था। उनका आरोप है कि लेकिन इसके उलट मामले के विवेचक एसओ राजापुर गांव के प्रधान के पति को गलत तरीके से परेशान कर रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस मामले में राजापुर के बाहर के थाने का कोई विवेचक न रखा गया तो प्रधान संघ अनशन करने को बाध्य हो जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह, सुरेंद्र कुमार शुक्ला प्रधान चोरहा, प्रयागराज प्रधान नादिन कुर्मियान, राजकिशोर प्रधान बरिया, अमित कुमार प्रधान बांधी, होरिल प्रसाद प्रधान सिंहपुर, द्वारिका प्रसाद प्रधान अमवा, रामजी प्रधान बरूआ, बाबूलाल प्रधान करौंदी कला, रामप्रसाद प्रधान हन्ना बिनैका, राजकरन प्रधानपति घुरेहटा, लक्ष्मी देवी प्रधान घुनुवां, मुन्नी देवी प्रधान रामपुर, रूक्मिणी देवी प्रधान खजुरिहा कला आदि मौजूद रहे।