{"_id":"42-119609","slug":"Chitrakoot-119609-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रियों की बस पलटी, चार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रियों की बस पलटी, चार की मौत
Chitrakoot
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 लोग घायल, चित्रकूट में हादसा
चित्रकूट। उड़ीसा के तीर्थयात्रियों से भरी बस बीती देर रात देउंधा गांव के निकट पलटने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल में मरहम-पट्टी के बाद घायलों को चारों शवों के साथ इलाहाबाद भेज दिया गया। वहां उनके अन्य सहयात्री ठहरे बताए गए हैं।
दुर्घटना सोमवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल संभलपुर (उड़ीसा) निवासी भवानी शंकर पटेल (65) और धनुपाली निवासी रघुवीर पाढ़ी (68) ने बताया कि वे लोग मौनी अमावस्या पर इलाहाबाद स्नान करने गए थे। वहां से निजी बस कर चित्रकूट आ रहे थे। रात में बांदा-मिर्जापुर हाईवे पर देउंधा मोड़ के पास सामने से आ रही अन्य बस से बचने के प्रयास में चालक रपटा नहीं देख पाया और बस पलट गई। हादसे में प्रताप चंद्र बोहरा (62) पुत्र अर्जुन निवासी भतरागांव, नरोत्तम महराना (59) निवासी एसआरआई कालोनी संभलपुर और मायाधर सुबुद्धि (58) पुत्र माधव चंद्र निवासी कटक की मौके पर मौत हो गई। प्रमिला विश्वास (44) पत्नी प्रदीप निवासी गोविंद बाबा थाना धनुपाली संभलपुर ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायल यात्रियों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने 108 नंबर पर सूचना दी तो एंबुलेंस और एसओ संजय सिंह पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में दो वाहनों से इनको इलाहाबाद में इनके कैंप असममंगेया सरस्वती मठ के शिविर भेज दिया गया।