{"_id":"42-107320","slug":"Chitrakoot-107320-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर 22 को भाकियू की किसान पंचायत लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर 22 को भाकियू की किसान पंचायत लगेगी
Chitrakoot
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने हर महीने की 22 तारीख को भाकियू की किसान पंचायत का प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ बैठक में अन्ना पशु, धान खरीद केंद्र, खाद बीज, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यान, सिंचाई, खादी ग्रामोद्योग, उद्योग केंद्र आदि पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अन्ना प्रथा पर सुझाव मांगे। जिलाधिकारी से हर महीने की 22 तारीख को किसान पंचायत कराने की बात कही गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति दी। इसके अलावा नहरों के रोस्टर पर किसानों से बात के बाद जिलाधिकारी ने इसे सुधारने का भरोसा दिया। इस मौके पर इटखरी जैसी घटना की पुनरावृत्ति से बचने पर भी विचार किया गया। किसानों और प्रशासन के बीच चर्चा के दौरान हरबक्श सिंह श्रीनेत, अंबिका प्रसाद सिंह, मानसिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, हजारीलाल आदि के अलावा अपर जिलाधिकारी केशव दास भी मौजूद रहे।
इनसेट -------------------
समस्याओं पर ध्यान देने का अनुरोध
पहाड़ी (चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन की प्रसिद्धपुर इकाई ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्याओं की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया है। फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदलवाने, कम वोल्टेज को ठीक कराने, खाद-बीज के लिए किसान बही जारी करने, अन्ना जानवरों के संबंध में कार्रवाई करने, खाद बीज के निजी लाइसेंसधारकों की मनमानी पर शक्ति से रोक लगाने, अतिवृष्टि से खरीफ की फसल की बरबादी पर फसल बीमा दिलाए जाने और प्रसिद्धपुर से सगवारा संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई है। इसमें रामनारायण सिंह पटेल, शैलेश कुमार सिंह, रवीकरण सिंह, उदय नारायण सिंह, राजकिशोर सिंह, श्यामनारायण सिंह, अभिराम सिंह आदि मौजूद रहे।