{"_id":"42-107318","slug":"Chitrakoot-107318-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक पर जायदाद हड़पने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक पर जायदाद हड़पने की कोशिश का आरोप
Chitrakoot
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्र पर उनके छोटे भाई जितेंद्र प्रसाद मिश्र ने पारिवारिक जायदाद में हक हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जितेंद्र ने इस संबंध में एसपी और डीएम को पत्र देकर सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
जितेंद्र प्रसाद, जो हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं, भैरों प्रसाद के सबसे छोटे भाई हैं। उनके अन्य भाई हैं दिनेश प्रसाद मिश्र, सुरेश प्रसाद मिश्र। जितेंद्र प्रसाद ने एसपी को पत्र में कहा है कि उनके बाहर रहने के कारण बड़े भाई भैरो प्रसाद के मन में उनका हक हड़पने की नीयत पैदा हो गई। पारिवारिकजनों ने बंटवारे का सुलह समझौता कराने का प्रयास किया पर उनकी हठधर्मिता की वजह से यह नहीं हो सका। जितेंद्र का आरोप है कि भैरो प्रसाद, उनके लड़कों प्रकाश और विकास के साथ कुछ असलहाधारियों ने उनको धमकी भी दी। गल्ला भी गैरकानूनी तरीके से बेच लिया गया। उनको जान से मारने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने अपने भाई दिनेश के घर घुसकर जान बचाई। कार भी फूंकने का प्रयास किया गया। अधिकारियों से इस मामले में जांच करने और कार्रवाई की मांग की।
इनसेट -------------------
भैरो बोले-पारिवारिक मामला
उधर, पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्रा ने इस मामले को तूल न देने का अनुरोध करते हुए इसे पारिवारिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र को कोई भड़का रहा है। दूसरे भाइयों का विरोध अभी तक सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो पिताजी स्व. राजा भइया मिश्र की प्रापर्टी के साथ अपनी बनाई प्रापर्टी के भी चार हिस्से कर दिए हैं पर अब भी यह मानने को तैयार नहीं। उनसे जब यह कहा गया कि जितेंद्र ने कहा है कि अब बाकी तीनों भाई कोर्ट जाएंगे तो भैरो का कहना था कि अभी ऐसा नहीं है फिर जो होगा देखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जितेंद्र ने उनके ड्राइवर को मारा था और अब अपनी बचत के लिए वह यह सब कर रहा है।