फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आतंकी को फांसी मिलने से सब तरफ खुशी

आतंकी को फांसी मिलने से सब तरफ खुशी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आतंकी अजमल कसाब को फांसी मिलने से सभी खुश हैं। लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने देर आयद दुरुस्त आयद की तर्ज पर काम किया है।
विज्ञापन

मुंबई में आतंकी घटना के दोषी अजमल कसाब को पुणे की यरवडा जेल में फांसी दे दी गई। लंबे अरसे से इसका इंतजार कर रहे लोगों को इसकी खुशी है। आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाना तो ठीक है पर यह तरीका गलत है। उनका कहना था कि पता नहीं सरकार को किसका डर था कि इतनी गुपचुप तरीके से कसाब को फांसी दी गई। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के मंत्री समाजसेवी भागवत प्रसाद ने कहा कि देश के कानून ने आतंकी के साथ सही न्याय किया है। इससे लोगों में यह संदेश जाएगा कि भारत में अपराध में सजा अवश्य मिलती है। इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष केशवर शिवहरे ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत का उदाहरण है। आतंकवादी का यही हश्र होना था, जो हुआ। नूरानी मस्जिद के इमाम मौलाना सलाहुद्दीन ने कहा कि उसने हमारे देश में आकर आतंक का तांडव किया था। उसे फांसी की सजा मिली जो उसे मिलनी ही चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस घिनौने काम में जो भी लोग शामिल हैं उनकी जांच कर जल्द से जल्द उनको भी सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थू कोल ने कहा कि मामला राष्ट्रीय स्तर का है। अपराधी को दंड मिला। सही किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। फिर भी देर आयद दुरुस्त आयद। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आतंकवादी को फांसी दिए जाने की प्रशंसा की हैं। इसी तरह संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को भी फांसी दी जाए। सरकार विश्व में अपनी विश्वसनीयता साबित करे।


इनसेट -------------------
फोटो 21 सीकेटी पी- 7 ट्रैफिक चौराहे पर मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करते युवा समाजसेवी।
खुशी के इजहार में जुलूस निकाला, मिठाई बांटी
युवा समाजसेवी शानू गुप्ता, सेषू जायसवाल, अमर सिंह, रईस खान, मो. जलाल, असलम खान, शेखू खान, पप्पू जायसवाल, अवधेश पटेल, फंटी खान, रामसागर यादव, मनोज जायसवाल, राजाराम आदि ने ट्रैफिक चौराहे में भांगड़ा नृत्य किया। मिठाई बांटी और कसाब को फांसी देने पर खुशी का इजहार किया। शानू ने कहा कि ऐसे देशद्रोहियों को यही सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed