{"_id":"42-106609","slug":"Chitrakoot-106609-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही ने ग्वालियर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही ने ग्वालियर को हराया
Chitrakoot
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। रविवार सुबह सीआईसी ग्राउंड पर चित्रकूट चैलेंज कप 2012 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम डा. बलकार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उद्घाटन मैच भदोही और ग्वालियर की टीमों के साथ खेला गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्र ने की। डीएम ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करने के बाद नारियल फोड़ कर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। डीएम ने बल्लेबाजी कर खेल का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक भैरो प्रसाद मिश्र ने की। संचालन सर्वेश निगम ने किया। इस मौके पर एडीएम केशवदास, सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत, सीओ ट्रैफिक देवेंद्र सिंह, संरक्षक एडवोकेट केजी बाबू गुप्ता, सीआईसी प्रधानाचार्य रणधीर सिंह चौहान, रामबाबू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, शानू गुप्ता, पूर्व क्रिकेटर संतोष धुरिया मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट का शुरुआती मैच भदोही और ग्वालियर की टीमों के साथ खेला गया। इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भदोही ने ग्वालियर की टीम को हराया। भदोही टीम के खिलाड़ी शिवम को 25 गेंद में 42 रन बनाने पर मैनआफ दी मौच घोषित किया गया।