फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जयमाल के बाद दूल्हा दुल्हन ने किया ईवीएम का प्रयोग

जयमाल के बाद दूल्हा दुल्हन ने किया ईवीएम का प्रयोग

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
जयमाल के बाद दूल्हा दुल्हन ने किया ईवीएम का प्रयोग
जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन ने ईवीएम से डाला सांकेतिक वोट
विज्ञापन


चित्रकूट। कार्यक्रम सामूहिक विवाह का था उसमें जयमाल के बाद वर वधूओं ने ईवीएम से सांकेतिक वोट भी डाला। कई जोड़े तो इस प्रयोग पर चौंक गए लेकिन जब उन्हें समझाया गया कि यह इस बार मशीन के साथ वीवीपैड के प्रयोग के बारे में समझाया जा रहा है तब जाकर वह वोट डालने को राजी हुए। सम्मेलन मेें आए दूल्हा व दुल्हन को तहसील परिसर में ईवीएम -वीपीपैड मशीन में वोट डालने की सीख दी गई। वोट डालने के बाद कई दूल्हा व दुल्हन खुश नजर आए।

शहर के तहसील परिसर में मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वैवाहिक कार्यक्रम खत्म हो जाने के बाद तहसील परिसर में लगी ईवीएम-वीपीपैड में वोट डालने के बाद उसे मशीन में देखने का तरीका दूल्हा दुल्हन को सिखाया गया। दुल्हा पडऱी गांव निवासी अनिल कुमार, द्वारिकापुरी मोहला सुनील, तरौहा राजकुमार। दुल्हन-दुल्हन नीलम निषाद पडऱी, गुडिय़ा कपसेठी, आराधना परसौजा निवासी ने बताया कि उन्होंने वोट डाला है। इस मशीन में जिस को वोट डाला है उसका चिन्ह भी दिखाई दिया है। जिसमें बताया गया कि इस मशीन में वोट डालने के बाद जिस किसी को दो गए तो दो सेकेंड के बाद उसका चिंह मशीन में दिखाई देगा। इस मौके पर तहसीलदार राजू कुमार, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, नीरज गर्ग व शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed