{"_id":"5b47911b4f1c1bc0248b609d","slug":"81531416859-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लेखपाल निलंबित सबका वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लेखपाल निलंबित सबका वेतन रोका
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लेखपाल निलंबित सबका वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लेखपाल संघ की चल रही हड़ताल के खिलाफ शासन प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। गुरुवार की शाम डीएम विशाख जी अय्यर ने संघ के जिलाध्यक्ष, सभी तहसील अध्यक्ष समेत कुल 10 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। अन्य को नोटिस जारी कर वेतन रोक ा गया है। प्रशासन के इस कदम से लेखपाल संघ में आक्रोश फैल गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के बार-बार समझाने के बावजूद लेखपाल संघ हड़ताल समाप्त नहीं कर रहा है। जिस पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष नत्थूराम शुक्ला, मऊ अध्यक्ष गौरेंद्र सिंह, राजापुर अध्यक्ष व्यास नारायण पांडेय व मानिकपुर अध्यक्ष अरविंद सिंह के अलावा शारदा प्रसाद, रावेंद्र सिंह, अरबाज सिद्दीकी व राजकुमार समेत कुल दस लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य को हड़ताल समय तक का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा सभी को नोटिस भी जारी कर दी गई है।