{"_id":"6371983ba1f8779d5e3aa2c79eb98ba5","slug":"76-thousand-rupees-withdrwan-from-contractor-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के खाते से 76 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के खाते से 76 हजार पार
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 18 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ठेकेदार के अकाउंट से एटीएम के जरिये चार दिन में 76 हजार रुपये पार हो गए। जब पीड़ित ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो उसे पता चला कि किसी ने ऑनलाइन टिकट की खरीद उसके खाते से की है। उसने इस संबंध में बैंक में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खुटहा निवासी ठेकेदार फूलचंद्र सिंह ने बताया कि उनका सोनेपुर स्थित एसबीआई शाखा में खाता है। उसके अकाउंट में लगभग 78 हजार रुपये थेे। सोमवार को उसने एटीएम से पैसा निकालना चाहा तो बैलेंस शून्य बताया। इस पर वह बैंक गया और स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि पिछले चार दिनों में उसके खाते से ऑनलाइन टिकटों की खरीदारी की गई है। स्टेटमेंट के अनुसार 15 मई को 18,687 रुपये, 16 को 20,792 रुपये और 17 मई को 36,372 रुपये और सोमवार को 798 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
इस पर उसने मुख्य शाखा के मैनेजर एसबी सिंह को जानकारी दी और लिखित शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस धन से ऑनलाइन टिकटों की खरीदारी की गई है और इस संबंध में उन्होंने संबंधित कंपनी को पत्र भी भेजा है। ठेकेदार ने बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के साथ मामले की सूचना कोतवाली में भी दी है।
विज्ञापन