{"_id":"5946b96c4f1c1b89778b45c6","slug":"71497807212-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख स्थलों पर ब्रेकर न होने से हो रहीं दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख स्थलों पर ब्रेकर न होने से हो रहीं दुर्घटनाएं
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख स्थलों पर ब्रेकर न होने से हो रहीं दुर्घटनाएं
:- स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद हो रही अनसुनी
:- अधिकरियों के प्रति बढ़ता जा रहा आक्रोश
:- जून माह के 18 दिनों में सात की हो चुकी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के कई स्थानों पर ब्रेकर बनवाने की मांग को अनदेखा करने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसका परिणाम यह है कि इस माह जून में अभी 18 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में सात लोग अकाल समय में ही मौत के गाल में समा गए।
पहाड़ी के ब्लॉक परिसर के सामने, मुख्यालय के बाई पास मार्ग, भरतकूप के गोंडा मोड़ और रैपुरा के बगरेही के पास आए दिन सड़क दुघर्टनाएं हो रहीं हैं। इन सभी स्थानों के आस पास रहने वाले लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को लिखित व मौखिक ब्रेकर बनवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब तक इसी माह सड़क हादसे में चार की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल हो चुके हैं।
शहर सहित कस्बों व ग्रामीण इलाके में हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रमुख स्थानों पर ब्रेकर न बनने से हो रही है। बताया जाता है कि जिस स्थिान पर अधिकतर दुर्घटनाएं हो रही है वहां पर दूसरी दिशा से सड़क आकर राष्ट्रीय राजमार्ग अन्य अन्य रोड पर मिली हुई हैं। जिससे दूसरी सड़क से तेज गति से वाहन आने पर टक्कर हो जाती है। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही है। कई स्थानों पर सड़क किनाने घनी बस्ती व स्कूल कॉलेज के साथ ही सरकारी कार्यालय है। जिससे सड़क से गुजरने वाले लोग वाहनों के चपेट में आ जाते हैं। पहाड़ी कस्बें में ब्रेकर बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने पत्र सौंपा। इसके बाद भी ब्रेकर नहीं बनाया जा रहा है। यही हाल मुख्यालय के बाइपास मार्ग के शंकर बाजार स्थित कालीदेवी मंदिर के पास व भरतकूप के गोंडा मोड़ व रैपुरा के बगरेही के पास ब्रेकर न होने से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
-इनसेट
ब्रेकर न होने से जा रही जान
चित्रकूट। बीते दिन रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर के पास स्कूटी में सवार दो युवक बस की चपेट में आकर जान गवां बैठे थे। बेलरी निवासी बाइक चालक भी छेछरिहा के पास जेसीबी से टकराकर मौत के मुंह में चला गया। भरतकूप के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से घर के बाहर सो रहे वृद्ध की मौत हुई। छितैनी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से सिरावल निवासी की मौत हो गई थी। एक दर्जन परिवार के सदस्य घायल हो गए थे। हाल ही में पहाड़ी के प्रसिद्धपुर के पास पिकअप से टकराने पर दो बाइक चालक की मौत हुई थी। इसके अलावा इस माह में अभी तक दो दर्जन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो चुके हैं। पहाड़ी निवासी राजकुमार ने बताया कि इन सभी स्थानों पर ब्रेकर बनवाने की मांग है लेकिन कोई अधिकारी नहीं सुुन रहा है।