{"_id":"5b7aeab442c79246633fd031","slug":"61534782132-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार क्रांति के नायक थे राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार क्रांति के नायक थे राजीव गांधी
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचार क्रांति के नायक थे राजीव गांधी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने बेहद सादगी से मनाई। पहले पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद केरल में बाढ़ के दौरान मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। कांग्रेसियों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के निधन के कारण जयंती कार्यक्रम के अन्य कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं।
सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गंाधी की जयंती मनाई। जिसमें जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि संचार व कंप्यूटर क्रांति लाने वाले श्री गंाधी ही हैैं जिन्होंने ग्राम पंचायत को भी अधिकार दिलाए। इसके बाद केरल में आई बाढ़ पर गहरी चिंता जताई गई और कहा गया है कि कांग्रेसी चंदा एकत्र कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। इस मौके पर आलोक द्विवेदी, राजीव अग्रवाल, भइयालाल, शिवगुलाम वर्मा, रजनीश पांडेय, वेदप्रकाश पांडेय, अरूण गुप्ता, भोला नामदेव, रमादत्त मिश्र, अकबरी बेगम, संदीप, सचिन, राजेंद्र, कुलदीप, रामलाल, राकेश, रमेश, प्रेमनारायण व अनिल आदि मौजूद रहे।