फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   फोटो- 12 सीकेटीपी- 7 व 8 परिचय- भरतकूप के क्रशर मिल में वैधानिक कार्यवाही करते अधिकारी व मशीन को सील करते कर्मचारी।

फोटो- 12 सीकेटीपी- 7 व 8 परिचय- भरतकूप के क्रशर मिल में वैधानिक कार्यवाही करते अधिकारी व मशीन को सील करते कर्मचारी।

Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 12 सीकेटीपी- 7 व 8 परिचय- भरतकूप के क्रशर मिल में वैधानिक कार्यवाही करते अधिकारी व मशीन को सील करते कर्मचारी।
चला चाबुक: छह क्रेशर मील सीज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप(चित्रकूट)। आखिरकार पर्यावरण के मानक की अनदेखी कर प्रदूषण फैलाने वाले क्रेशर मीलों पर शासन का चाबुक चल गया। गुुरुवार अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर छह क्रेशर मशीनों को सीज कर बंद करा दिया।
क्षेत्र के 23 क्रेशर मीलों में पर्यावरण के मानक की अनदेखी करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ ने तालाबंदी करने का आदेश जारी किया था। इसी आदेश पर डीएम विशाख जी अय्यर ने जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। गुरुवार को सदर एसडीएम इंदुप्रकाश, जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांदा के क्षेत्रीय अधिकारी विजय मिश्रा और भरतकू प चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा नोटिस जारी वाले क्रेशर मिल पहुंचे। जिसमें भरतकूप के मे. सिंह स्टोन मिल, मे. गणेश स्टोन मिल, मे. न्यू मां शारदा स्टोन मिल, मे.अनादि स्टोन मिल, व मे. हरीओम स्टोन मिल के मालिकों को बुलाकर नियमों को दिखाया गया। इसके बाद नोटिस के आधार पर मशीनों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा पहले से बंद कराई गई एक क्रेशर मे. न्यू बिहार स्टोन मिल को भी संचालित पाए जाने पर सीज करा दिया है।
विज्ञापन


क्रेशर मालिकों में हड़कंप
चित्रकूट। डीएम ने बताया कि क्रमवार सभी जारी नोटिस वाले क्रेशर को बंद कराया जा रहा है। इसके लिए चार चरण में कार्रवाई होगी। अब अगले चरण में 18 जुलाई को छह क्रेशर सीज किए जाएंगे। इसी प्रकार 19 व 20 जुलाई को शेष क्रेशर सीज कराएं जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रदूषण से परेशान लोग खुश हैं। क्रेशर मालिकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed