फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   अलग विद्युत फीडर स्थापित कराने की मांग

अलग विद्युत फीडर स्थापित कराने की मांग

Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
अलग विद्युत फीडर स्थापित कराने की मांग
अलग विद्युत फीडर स्थापित कराने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र में एक ही फीडर से दो दर्जन ग्राम पंचायतों बिजली की सप्लाई की जा रही है। जिससे आए दिन फाल्ट की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को पत्र सौंपकर कल्याणपुर आश्रम के आसपास एक अलग फीडर स्थापित करवाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि मानिक पुर फीडर से से ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा, ऐलहा बढैया,ऊचाडीह,कोटा, कडैला,मऊ गरदरी, चमरौहा,सकरौहा, रानीपुर कल्याणगढ़,करौहाऔर बराहमाफी आदि ग्राम पंचायतों के लिए एक फीडर स्थापित है। आए दिन इस लाइन में कोई न कोई फाल्ट की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण लालभाई मिश्रा, मिठाई लाल, श्याम लाल, लालमन आदि ने क्षेत्रीय विधायक आरके सिंह पटेल व विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कल्याणपुर में में एक फीडर स्थापित कर दिया जाए । उसी फीडर से बराहमाफी, करौहा, गोपीपुर,नागर,शेषापुर,रामपुर कल्याणगढ़,लक्ष्मणपुर, खास आदि गांवों की भी बिजली सप्लाई कर दी जाए।
विज्ञापन

-------------------------
महिला सम्मेलन को लेकर चर्चा
चित्रकूट(ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें अगले माह होने वाले महिला सम्मेलनों को लेकर चर्चा की गई।
जिला कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में महिला मोर्चा की जिला संयोजक ममता तिवारी ने कहा कि जल्द ही महिला सम्मेलन होंगे। इसकी तैयारी के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दें। मंडल स्तर पर बैठक कर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दें। जिला प्रभारी ममता त्रिपाठी ने कहा कि जिसको जिम्मेदारी दी गई है वह अपने दायित्वों को अच्छी तरह से निभाएं। इस मौके पर अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन, ममता सिंह अनीता सिंह, रीता निषाद, राजरानी, माया देवी, सुनीता श्रीवास, मधु निषाद, पार्वती पांडेय, लक्ष्मी शुक्ला व सरस्वती सोनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
जबरन बना रहे मकान
चित्रकूट(ब्यूरो)। मानिकपुर विकास खंड के ऐलहाबढैया निवासी ललुआ पुत्र चुन्नीलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर कुछ लोग जबरन निर्माण कार्य करा रहे है। जबकि लेखपाल ने जमीन नापकर उसके अधिकार क्षेत्र की बताई है। विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed