{"_id":"d8761fe2baae5163a916526645b8ce56","slug":"5-colleges-exam-are-cancelled-after-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम आने के बाद पांच कालेजों की कुछ परीक्षाएं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम आने के बाद पांच कालेजों की कुछ परीक्षाएं निरस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबधित जिले के पांच महाविद्यालयों की वर्ष 2014-15 सत्र की कुछ विषयों की परीक्षाएं नकल होने की शिकायत पर निरस्त कर दी गईं हैं। परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा दोबारा करवाने के निर्णय से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विश्वविद्यालय ने कार्यालय आदेश का पत्र जारी करके इन महाविद्यालयों को इसकी सूचना दी है।
कुलसचिव के कार्यालय आदेश में कहा गया है कि इन महाविद्यालयों की पूर्व में आयोजित परीक्षा को नकल के आरोप के कारण निरस्त किया जाता है। जिन पांच महाविद्यालयों की कुछ विषयों की परीक्षा निरस्त की गई हैं, उनमें छत्रपति शाहूजी महाराज महाविद्यालय नरैना खेड़ा अगरहुडा, केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा, केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा, नवीन महाविद्यालय सरैंया एवं भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली शामिल हैं। पुन: परीक्षाएं अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज अतर्रा (बांदा) में जुलाई के प्रथम सप्ताह में होंगी। संबंधित विद्यार्थी अपने कालेज से संपर्क कर सकते हैं।
वर्जन
विवि प्रशासन ने जब परीक्षा कराई थी तो कैमरे लगवाए थे। इसके बाद भी नकल कैसे हो सकती है। किसी ने शिकायत कर महाविद्यालय के खिलाफ साजिश की है। शिकायतकर्ता का नाम पता चला है, पर उसका नाम मतदाता सूची में ही नहीं है। इस संबंध में कुलपति से मिला गया है पर उन्होंने भी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
- राजेश सिंह पटेल अध्यक्ष, प्रबंध समिति भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली
ऑनलाइन परीक्षा के बाद भी परीक्षा निरस्त करना समझ में नहीं आ रहा। विवि प्रशासन से मिलने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। विवि प्रशासन का आदेश है तो हम मानेंगे।-
आनंद कुमार मिश्र, प्रबंधक केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा
ये परीक्षाएं हुईं निरस्त
बीए तृतीय वर्ष-
संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र- छत्रपति शाहू जी महाराज महाविद्यालय नरैना खेड़ा अगरहुडा चित्रकूट, केदारनाथ राम स्वरूप महाविद्यालय खटवारा, केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा, भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली, नवीन महाविद्यालय सरैंया
बीए तृतीय वर्ष-
संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र- भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली, नवीन महाविद्यालय सरैंया, केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा
बीए तृतीय वर्ष-
संस्कृत तृतीय प्रश्नपत्र- केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा,
बीए प्रथम वर्ष-
समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र- केदारनाथ जगन्नाथ महाविद्यालय खटवारा,
बीए तृतीय वर्ष-
अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र- छत्रपति शाहूजी महाराज महाविद्यालय नरैना खेरा अगरहुंडा, भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली, नवीन महाविद्यालय सरैंया
वर्जन
जिन महाविद्यालयों में पेपर दोबारा होेने हैं। उन विषयों के परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित ही नहीं किया गया था। कापियां चेक करने के दौरान पाया गया कि पचास-पचास छात्रों का एक ही आंसर था। इस पर एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई और पाया गया कि वहां पर सामूहिक नकल हुई है। इसलिए परीक्षाएं दोबारा कराई जा रही हैं। दोबारा ऐसा पाए जाने पर इन केंद्रों की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है।
- प्रो. अविनाश चंद्र पांडे, कुलपति बुंदेलखंड विवि झांसी