{"_id":"6838acd043927bd5130f7d07","slug":"45-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-116360-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घर का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घर का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद
खोही। मध्य प्रदेश के नयागांव चित्रकूट थाना क्षेत्र के मैथली गली गोविंद दास आश्रम के पास घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये और चार लाख के जेवर चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घर लौटे गृहस्वामी ने ताला टूटा देखकर अंदर जाकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। थाने में तहरीर दी है।
आश्रम के पास रहने वाले शिवप्रसाद यादव ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में गए थे। गुरुवार की सुबह लौटे तो गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से लेकर अन्य स्थानों पर सब कुछ बिखरा पड़ा था। जेवर व नकदी गायब मिली।
थाने में तहरीर देकर बताया कि लगभग 50 हजार रुपये व चार लाख के जेवर चोरी हुए हैं। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा होगा।