फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   वर्षा के जल का करें सरंक्षण तो दूर होगा पेयजल संकट

वर्षा के जल का करें सरंक्षण तो दूर होगा पेयजल संकट

Mon, 18 Mar 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
वर्षा के जल का करें सरंक्षण तो दूर होगा पेयजल संकट
बरिश के जल का करें संरक्षण, दूर होगा पेयजल संकट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिला वॉश फोरम अभियान अतर्रा व वाटरएड के सहयोग से विश्व जल दिवस पर समारोह का आयोजन सीतापुर कस्बे में किया गया। जिसमें भूजल बढ़ाओ व पेयजल बचाओ विषय को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सिविल जज नम्रता शर्मा ने कहा कि जल की समस्या से पूरा भारत गुजर रहा है। लेकिन बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की ज्यादा समस्या है। सबसे पहले जल को संग्रह करना जरूरी है। सभी को पर्याप्त व शुद्ध पानी की उपलब्धता उसका मौलिक अधिकार है। यदि कहीं पर पानी की समस्या हो तो उपभोक्ता फोरम के माध्यम से समस्या का निराकरण किया जा सकता है। जिला वॉश फोरम के अध्यक्ष सुंदर लाल सुमन ने कहा कि जल मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। संस्था के निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पानी की समस्या से बचने के लिए वर्षा का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम में जिला वॉश फोरम के सचिव शंकर दयाल पयासी, सुरेश कुमार त्रिपाठी, आदि संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम वॉश फोरम के जुगुल किशोर, रामा देवी, अभिषेक सिंह, अनिल कुमार, सूरज,श्रवण कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, रेनू शुक्ला, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed