फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   40 thousand demands from head son and BJP leader

प्रधान पुत्र व भाजपा नेता से मांगे 40 हजार

Tue, 22 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
40 thousand demands from head son and BJP leader
चित्रकूट। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह का घूस मंागने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें ग्राम प्रधान के पुत्र व भाजपा सेक्टर संयोजक से चौकी प्रभारी घूस मांग रहे हैं। घूस न देने पर प्रधान के छोटे भाई को बिना किसी आरोप के चौकी पकड़कर लाए और उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे अमानपुर गांव की प्रधान कमलादेवी के पुत्र प्रधान प्रतिनिधि लवलेश कुमार ने बताया कि वह भाजपा का सेक्टर संयोजक है। 18 अक्तूबर को सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने उसे फोन कर 40 हजार रुपये मांगे। प्रधान पुत्र ने कहा कि अभी उसकी ड्यूटी मानिकपुर चुनाव में लगाई गई है उसके पास रुपये नहीं हैं वह रुपये नहीं दे सकता।
विज्ञापन

इसी बात से खुन्नस खाकर मंगलवार को उसके छोटे भाई अनुज को जबरन पकड़कर ले आए और अब छेड़खानी का फर्जी मामला दर्ज कर पिटाई की है। इसकी जानकारी होते ही प्रधान अपने समर्थकों व कुछ अन्य प्रधानों के साथ चौकी पहुंचे और जमक र हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने कुछ प्रधानों से 20 हजार रुपया लिया है। इस मामले में चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने आरोपों को गलत बताया है। ऑडियो में रुपये मांगने की भी बात गलत बताई है। कहा कि छेड़खानी मामले में प्रधानपुत्र का नाम आने पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed