{"_id":"69ed052a7630f6faa60b0109","slug":"37-teachers-absent-from-census-training-salary-withheld-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130154-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जनगणना प्रशिक्षण से 37 शिक्षक अनुपस्थित, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जनगणना प्रशिक्षण से 37 शिक्षक अनुपस्थित, रोका वेतन
Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के प्रशिक्षण से बेसिक शिक्षा विभाग के 37 प्रगणक और पर्यवेक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा ने इन सभी अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन व मानदेय रोकने के साथ नोटिस जारी की है। इसके जरिए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई जिला जनगणना अधिकारी के पत्र के आधार पर की गई है।
जनगणना प्रशिक्षण का पहला चरण 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक व दूसरा चरण 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चला। इन दोनों चरणों में चित्रकूट धाम नगर के छह शिक्षक व चार शिक्षामित्र, तहसील कर्वी से आठ, तहसील मानिकपुर से पांच कार्मिक, नगर पंचायत मऊ से एक, तहसील मऊ से सात कार्मिक तहसील राजापुर से छह कार्मिक गैरहाजिर रहे। इन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और शिक्षामित्रों के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया है। अनुपस्थित कार्मिकों को चेतावनी दी गई है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है या जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।