{"_id":"49faf21f38e18e71006fe936fc97523f","slug":"330-pond-will-be-ready-till-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक तैयार होंगे 330 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक तैयार होंगे 330 तालाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना के तहत जिले में विकास विभाग प्राकृतिक जलस्त्रोताें का सर्वेक्षण कर उनके जीर्णोद्धार का काम करा रहा है। प्रशासन के सर्वे के अनुसार पांचों ब्लाकों की कुल 330 ग्राम पंचायतों में 1616 प्राकृ तिक जल के स्त्रोत हैं। इनमें तालाब-पोखर, कुएं, बावड़ियां आदि शामिल हैं। जुलाई तक 330 तालाब तैयार होने की उम्मीद है।
योजना के तहत काम होने से जिले में निरंतर घट रहे भूगर्भ जलस्तर और इस वजह से हो रही पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण ने बताया कि जिले में 1302 तालाब ऐसे हैं जो एक हेक्टेयर या उससे ज्यादा क्षेत्र में फैले हैं। जुलाई के अंत तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक तालाब की खुदाई व सफाई सहित मेड़ बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा तालाब तैयार हो सकें।
पौधरोपण भी होगा
डीडीओ ने बताया कि तालाबों में खुदाई, सफाई और घाटों का निर्माण करके पौधरोपण भी किया जाएगा। प्रत्येक तालाब में मानव व पशु घाट अलग-अलग होंगे ताकि लोगों को पानी भरने में असुविधा न हो। इन तालाबों में पानी के आने व ओवरफ्लो होने के बाद पानी की निकासी की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। तालाबों के नवीनीकरण के कार्य के लिए हर ब्लाक में एक अधिशाषी अभियंता की नियुक्ति की गई है। बड़े ब्लाकों में दो अधिकारी लगाए गए हैं। इस पूरे कार्य की मॉनीटरिंग मुख्य सचिव कर रहे हैं।
विज्ञापन
जलस्रोतों का विवरण
चित्रकूटधाम कर्वी की 94 ग्राम पंचायतों में 264 जलस्रोतों में से 223 तालाब ऐसे हैं, जिनका रकबा एक हेक्टेयर तक है। इनमें 13 में सर्वे किया जा चुका है और 13 में काम चालू है।
पहाड़ी में 79 ग्राम पंचायतों में 486 जलस्रोतों में 384 बड़े तालाब हैं। इनमें से 67 में सर्वे किया जा चुका है और 13 में काम किया जा रहा है।
मऊ में 57 ग्राम पंचायतों में 328 जलस्रोत हैं, इनमें 273 बड़े तालाब हैं। 22 का सर्वे किया जा चुका है, 17 में काम चालू है।
मानिकपुर में 62 ग्राम पंचायतों में 274 जलस्रोत हैं, इनमें 241 बड़े तालाब हैं। इनमें से 24 का सर्वे किया जा चुका है और सभी में काम जारी है।
रामनगर में 38 ग्राम पंचायतों के 264 जलस्रोतों में 181 तालाब एक हेक्टेअर रकबा के हैं और इनमें से 26 का सर्वे पूरा हो चुका है। 18 में जीर्णोद्धार या निर्माण का काम जारी है।