फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   312 bags of DAP missing from Chhibon, investigation reveals black marketing

Chitrakoot News: छीबों में 312 बोरी डीएपी गायब, जांच में कालाबाजारी का खुलासा

Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
312 bags of DAP missing from Chhibon, investigation reveals black marketing
चित्रकूट। सहकारी समिति छीबों में डीएपी की कालाबाजारी पकड़ी गई। शिकायत पर जांच करने गई टीम के समक्ष यह खुलासा हुआ। जांच में टीम को पॉश मशीन में किसानों के अंगूठा के निशान मिसमैच मिले। इससे समिति में करीब 312 बोरी डीएपी खाद गायब होने की आशंका है। अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी की संस्तुति का इंतजार है।
विज्ञापन




सहकारी समिति छीबों में डीएपी की कालाबाजारी होने की शिकायतें जिला प्रशासन तक पहुंच रही थी। इन शिकायतों की जांच के लिए ब्लॉक रामनगर के सहायक विकास अधिकारी को जांच सौंपी गई थी। आदेश पर बीते 28 अप्रैल 2026 को एडीओ सहकारिता जांच के लिए सहकारी समिति छीबों गए थे। जांच में पॉश मशीन और आईएफएमएस पोर्टल पर समिति में 347 बोरी डीएपी स्टॉक अंकित पाया गया, जबकि जांच के समय महज 35 बोरी डीएपी खाद ही मिली है। ऐसे में समिति में 312 बोरी डीएपी खाद गायब पाई गई। जांच में प्रथम दृष्टया समिति डीएपी की कालाबाजारी की होना बताया। उनकी जांच रिपोर्ट सहकारिता विभाग में पहुंची तो महकमे में खलबली मच गई। फौरन इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। उनके आदेश पर अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सहकारिता निबंधक के उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने तहरीर पुलिस को भेज दी है। उधर, राजापुर थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि उनके पास तहरीर आ गई है, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी की ओर संस्तुति पत्र नहीं मिला है। यह पत्र मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




निलंबित हुए सचिव, रामनगर को समिति का प्रभार



सहकारी समिति छीबों में डीएपी खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद सहकारिता निबंधक राजेंद्र कुमार ने सहकारी समिति छीबों के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 312 बोरी डीएपी की कालाबाजारी के आरोप में की है। साथ ही छीबों समिति का प्रभार अब रामनगर के सचिव संगम लाल को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार------



सहकारी समिति छीबों में डीएपी खाद कम मिलने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फाइल पर उनके स्तर से संस्तुति कर दी गई है। - पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed