फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   30 cluster ready for organic farming in chitrakoot

जैविक खेती के लिए 30 क्लस्टर का चयन

Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
30 cluster ready for organic farming in chitrakoot
चित्रकूट में परंपरागत कृषि विकास योजना पीकेवाई एवं कृषि विभाग की अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें जैविक खेती के लिए 30 क्लस्टरों का चयन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि भारत सरकार के कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती के क्रियांवयन के लिए जनपद में 30 कलस्टरों का चयन किया गया है। प्रति कलस्टर 50 कृषकों का चयन किया गया है। इसमें एक कृषक मुख्य रूप से लीड रिसोर्स पर्सन होगा।
विज्ञापन

योजना का क्रियान्वयन कृषि विभाग के न्याय पंचायत स्तरीय कर्मचारी एवं एलआरपी की देख रेख में संचालित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेेंद्र कुमार ने गोशालाओं को अजीविका का मिशन बनाने के लिए प्रेरणा दी। कहा कि समूहों के माध्यम से गोबर गौ मूत्र एवं कंपोस्ट खाद तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी किनारे किसानों को जैविक खेती कराई जाए। इसके लिए मंदाकिनी नदी के किनारे 50 कलस्टर का चयन किया जाए। बैठक में मुख्य पशु अधिकारी डॉ. केपी यादव, जीसी गंगवार, सहायक निदेशक मत्स्य बाल गोविंद यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, राजेंद्र सिंह, अरूण कुमार, विकास भारती, वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार, रमाकांत चौबे, प्रगतिशील किसान शिव कुमार शुक्ला, रेवती रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed