{"_id":"5ec962ae8ebc3e90440d6209","slug":"3-box-se-lakho-ki-chori-chitrakutt-news-knp5616960128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के सामने चोरों ने एक लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोटो-3- कोतवाली के पास पटरी की दुकान की चोरी की घटना की जानकारी देता दुकानदार
- फोटो : CHITRAKUTT
Link Copied
चित्रकूट। कोतवाली के ठीक बगल में शुक्रवार फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़ा बेचने वाले तीन दुकानदारों के बक्से का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक के कपडे़ चोर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दिया है।
विज्ञापन
शहर के नई बाजार स्थित कोतवाली के सामने फुटपाथ पर कई दुकानदार बच्चों के रेडीमेड कपडे़े बेचते हैं। इसी स्थान पर अधिकतर दुकानदार अपने-अपने बक्से रखते हैं। रात होने पर दुकानदार इसमें कपडे़ रख घर चले जाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकानदार दिनेश, राकेश पुत्र शीलत प्रसाद निवासी भरतपूरी व छेदीलाल पुत्र शिवबली के बक्से तोड़कर रेडीमेड कपडे़ ले गए। जिसमेें तीनों के मिलाकर लगभग एक लाख रुपये की चोरी हुई है। जिसमें दिनेश व राकेश 80 हजार रुपये से अधिक के कपडे़ व छेेदीलाल के 20 हजार रुपये से अधिक दाम के कपडे़ ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दो महीने से व्यापार बंद रहा। जब दुकान खुली तो चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।