फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   28 overload truck pakde

चित्रकूटः खनिज सामग्री लदे बिना रवन्ना ओवरलोड 28 वाहन पकड़े गए

Sun, 20 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
28 overload truck pakde
शिवरामपुर से कर्वी मार्ग के बीच रास्ते पर खड़े गिटटी व क्रशर डस्ट लदे वाहन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भरतकूप। खनन सामग्री का बिना रवन्ना परिवहन होने की शिकायत पर शनिवार रात जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 28 खनिज सामग्री लदे वाहन पकड़े गए। पकड़े गए वाहनों में 21 के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बेडीपुलिया से लेकर शिवरामपुर व भरतकूप मार्ग के दोनों ओर खड़े वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरु किया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के निर्देश पर सदर एसडीएम रामप्रकाश, सीओ सिटी रजनीश यादव, एआरटीओ सुरेश कुमार, जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल व कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम के पहुंचने से पहले नो इंट्री का समय होने के कारण सड़क किनारे खड़े खनिज सामग्री लदे वाहन लेकर चालक भागने लगे, लेकिन छापामार टीम ने सभी की चेकिंग शुरू की। इसके बाद टीम ने राजापुर व पहाड़ी मार्ग पर भी वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 19 वाहन शिवरामपुर, पहाड़ी व राजापुर में एक एक ओवरलोड व बिना रवन्ना के खनिज सामग्री लदे वाहनों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

एआरटीओ ने बताया कि सात अन्य वाहन समेत कुल 28 वाहनों का परिवहन नियमों के तहत चालान किया गया है। सदर एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से खनिज सामग्री का ढुलान करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed