{"_id":"5f6792718ebc3e0def4dd9aa","slug":"28-overload-truck-pakde-chitrakutt-news-knp58381358","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः खनिज सामग्री लदे बिना रवन्ना ओवरलोड 28 वाहन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः खनिज सामग्री लदे बिना रवन्ना ओवरलोड 28 वाहन पकड़े गए
विज्ञापन
शिवरामपुर से कर्वी मार्ग के बीच रास्ते पर खड़े गिटटी व क्रशर डस्ट लदे वाहन
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/भरतकूप। खनन सामग्री का बिना रवन्ना परिवहन होने की शिकायत पर शनिवार रात जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 28 खनिज सामग्री लदे वाहन पकड़े गए। पकड़े गए वाहनों में 21 के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बेडीपुलिया से लेकर शिवरामपुर व भरतकूप मार्ग के दोनों ओर खड़े वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरु किया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के निर्देश पर सदर एसडीएम रामप्रकाश, सीओ सिटी रजनीश यादव, एआरटीओ सुरेश कुमार, जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल व कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
टीम के पहुंचने से पहले नो इंट्री का समय होने के कारण सड़क किनारे खड़े खनिज सामग्री लदे वाहन लेकर चालक भागने लगे, लेकिन छापामार टीम ने सभी की चेकिंग शुरू की। इसके बाद टीम ने राजापुर व पहाड़ी मार्ग पर भी वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि 19 वाहन शिवरामपुर, पहाड़ी व राजापुर में एक एक ओवरलोड व बिना रवन्ना के खनिज सामग्री लदे वाहनों को पकड़ा गया है। इनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एआरटीओ ने बताया कि सात अन्य वाहन समेत कुल 28 वाहनों का परिवहन नियमों के तहत चालान किया गया है। सदर एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से खनिज सामग्री का ढुलान करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।