{"_id":"5eb599fe8ebc3e902626f8d7","slug":"27-report-negative-24-samples-sent-to-the-investigation-chitrakutt-news-knp5591642154","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 की रिपोर्ट निगेटिव, 24 के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 की रिपोर्ट निगेटिव, 24 के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में अब तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। शुक्रवार को 27 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 24 नए लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। अब तक जिले में 565 सैंपल में 462 की रिपोर्ट आ चुकी है जो सभी निगेटिव हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 24 सैंपल जांच को भेजे गए जबकि 27 की रिपोर्ट आई है जो निगेटिव हैं। रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. डालचंद्र व डॉ. गौरव जैदका ने डिग्री कालेज व कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर में जाकर 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया सभी फिट मिले। घर बैठे इलाज की सुविधा टेलीमेडिसन के अंतर्गत 118 मरीज का इलाज हुआ। उन्होेंने बताया कि जनपद की एपीडेमिक सेल की मलेरिया टीम ने जिला अस्पताल समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई बैंकों को सैनिटाइज किया।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने भरतकूप शिवरामपुर बेड़ीपुलिया, ट्रैफिक चौराहे व देवांगना स्थित जिले के बार्डर से आने जाने वालों के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में कोई भी बिना जांच किए गांव तक नहीं पहुंचना चाहिए। ऐसे लोगों से खतरा बढ़ सकता है। जिले को ग्रीन जोन में बनाए रखने के लिए इन्हीं पर खास नजर रखने की जरूरत है।