फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   25 children and teachers fainted due to humidity and heat in prayer meeting

Chitrakoot News: प्रार्थना सभा में उमस व गर्मी से 25 बच्चे व शिक्षक बेहोश

Wed, 14 Aug 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
25 children and teachers fainted due to humidity and heat in prayer meeting
चित्रकूट। शहर से सटे बिहारा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार की सुबह टिन शेड के नीचे प्रार्थना के समय उमस व गर्मी बढ़ जाने से 25 बच्चे व दो शिक्षक बेहोश हो गए। सभी को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है। एक छात्रा को जिला अस्पताल भेजा गया है। डीएम ने गर्मी व उमस के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात कही है। फिलहाल सभी बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिहारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राममिलन कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 50 बच्चे स्कूल की छत पर टिन शेड के नीचे सामूहिक प्रार्थना कर रहे थे। तभी उमस के कारण छात्रा लक्ष्मी की तबीयत खराब हुई और वह नीचे गिर पड़ी। उसने बताया कि चक्कर आ रहा है और बेचैनी है। उसके बाद अन्य कई बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। एक-एक कर 25 बच्चे सिर में चक्कर आने से बेहोशी छाने की बात कह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद प्रधानाध्यापक राममिलन कुशवाहा व शिक्षक उपेंद्र शर्मा की भी हालत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है। सभी छात्र छात्राएं कक्षा 6, 7 व 8 के हैं। एक छात्रा लक्ष्मी की हालत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. आरबी लाल व शिवरामपुर सीएचसी के डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि एक बच्चे के उमस से बेहोश होने के कारण एक दूसरे को देखकर बच्चे डरकर सहम गये और खुद को बीमार समझने लगे इसी के चलते उन्हें बेहोशी छाने लगी। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचसी अग्रवाल कहते हैं कि उमस से उन्हें पानी की कमी के कारण भी चक्कर आया होगा। शरीर में पानी की कमी से अक्सर ऐसी स्थिति बनती है।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि गर्मी व उमस के कारण ही बच्चों की तबीयत खराब हुई थी। किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। सभी बच्चों का स्वास्थ्य अब सामान्य है। सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।


यह बच्चे हुए बेहोश

प्रार्थना के दौरान सोना, रागिनी, सरोजा, अंजना, सलोनी, प्रियंका, पूजा, खुशबू, लक्ष्मी, अर्चना, शिवांगी, गीता, शालिनी, गोलू, माया, मानसी, आराधना, कल्पना, रोशनी, शांति, भानु, विकास, रफीक, राहुल, सचिन बेहोश हो गए। दो अन्य छात्रा की भी मामूली रूप से कुछ तबीयत खराब हुई थी लेकिन वह सीधे घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed